फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउल में सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउल में सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

चांदपुर। लॉकडाउन से क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रही है। नगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, दूध आदि की ही दुकानें खुल रही हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे चरण के पांचवें दिन नगर में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। रविवार होने के कारण बैंक ग्राहकों की भीड़ भी सड़क पर नहीं रही। नगर कोरोना पॉजिटिव आने के कारण कुछ मोहल्लों और आसपास के करीब एक-एक किलोमीटर क्षेत्र को सील कर बैरिकेटिंग लगाकर बंद कर दिया था। इन इलाकों में प्रशासन द्वारा जरूरत के सामान की आपूर्ति कराई जा रही है। नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा सील क्षेत्र मोहल्ला काजीजादगान, शाहचंदन, सरायरफी, नेहरू चौक मंडी कोटला आदि क्षेत्र में तथा राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में बने आइसोलेशन फैसिलिटी सेंटर एवं उसके आसपास के क्षेत्र को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सुनील कुमार ने मौका मुआयना कर जायजा लिया तथा लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए। ईओ नगरपालिका अनुज कौशिक एवं नगरपालिका कर्मचारी सफाई एवं क्षेत्र में सैनिटाइजिंग का कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें