फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में श्रुति, निबंध में शकील रहे प्रथम

विज्ञापन
धामपुर में प्रतियोगिता में अब्बल रहे छात्र छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य डा. राकेश कुमार - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आरएसएम महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की ओर से बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कॉलेज स्तर पर नामित मास्टर ट्रेनर गोपाल कृष्ण तिवारी ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डा. राकेश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुए कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी कृषि की छात्रा श्रुति अग्रवाल ने प्रथम, लक्षिता राजपूत ने द्वितीय तथा खुशी गुप्ता और समरीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में बीएससी कृषि के छात्र शकील अहमद ने प्रथम ,बीएससी बायोलॉजी के छात्र कमल सिंह एवं संध्या रानी ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बीएससी बायोलॉजी की छात्रा शिवानी गुप्ता और सानिया परवीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में कृषि अधिष्ठाता प्रोफेसर चमन सिंह, डॉ रवि धनकड़, मधुसूदन, आदित्य कुमार रहे। विजयी छात्र छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें