चांदपुर। श्रीगणेश चतुर्थी पर नगर में आस्था व श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश जी की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई।
नगर के मोहल्ला चिम्मन श्रीराम कालोनी स्थित तनुज भाटिया के आवास से श्री गणेश जी की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। शोभायात्रा में भक्त श्रीगणेश भक्त बैंड बाजे की धुन पर नृत्य करते हुए गणपति बप्पा मोर्या के नारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा चांदपुर स्याऊ रोड मोहल्ला चिम्मन से शुरू होकर बाजार बजरिया, शंकर मूर्ति, ढाली बाजार होते हुए ढाली बाजार स्थित शिव मंदिर पर पहुंची। जहां श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा में विजय मराठा, राजेश मराठा, विक्रम मराठा, श्रीकांत मराठा, ताना मराठा, पारस अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल, मोहित भाटिया, आर्यन वर्मा, अनुपम भाटिया, मुकेश अग्रवाल, निधि अग्रवाल, सुनीता भाटिया, विपुल तायल, अनुपमा भाटिया, कविता भाटिया, शालिनी भाटिया आदि मौजद रहे। संवाद