चांदपुर। भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं का किसान समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में हुआ आमरण अनशन एसडीएम रितु रानी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
मंगलवार को भी भाकियू भानू कार्यकर्ताओं का तहसील परिसर में धरना जारी रहा। सोमवार को पंचायत कर सात कार्यकर्ताओं ने दोपहर तीन बजे से भूख हड़ताल की थी। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे से धरना जारी रखते हुए राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह गुर्जर प्रधान ने मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार की शाम धरने पर पहुंची एसडीएम रितु रानी ने कार्यकर्ताओं से मांगपत्र लेकर अपने स्तर की समस्याओं के समाधान करने व मुख्यमंत्री स्तर की समस्याओं को मुख्यमंत्री को भेजने के आश्वासन पर धरना आमरण अनशन समाप्त हो गया। धरने पर चंद्र प्रकाश चौहान, डॉ. नागेश कुमार, चौधरी भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद गुलाम मुस्तफा, अनीस अहमद, रईसुद्दीन, चौधरी अनिल सिंह, दीपक चौहान, चौधरी देवेंद्र सिंह, गजेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।