श्रेयांश को मिला एक्सीलेंस ब्रिलिएंट स्टूडेंट अवॉर्ड
नजीबाबाद। साहित्यकार डॉ.सत्येंद्र गुप्ता के पौत्र श्रेयांश गुप्ता को एमडीएस इंटर कॉलेज एल्यूमिनी एसोसिएशन ने एक्सीलेंस ब्रिलियंट स्टूडेंट अवॉर्ड से नवाजा है।
नजीबाबाद निवासी सचिन गुप्ता के बेटे श्रेयांश गुप्ता ने कोविड-19 दौर में शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए वेबिनार वेबसाइट साइंसी डॉट इन तैयार की है। 16 वर्षीय श्रेयांश वेल्स इंटरनेशनल स्कूल चेन्नई में कक्षा 12 में अध्ययनरत है। वेबसाइट के माध्यम से तीन हजार से अधिक विद्यार्थी जुड़कर ऑनलाइन शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित में विशेष दक्षता रखने वाले श्रेयांश गुप्ता को एमडीएस इंटर कॉलेज एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल घई ने ऑनलाइन वेबिनार शैक्षिक गतिविधियों और विज्ञान की अद्भुत प्रतिभा के लिए एक्सीलेंट ब्रिलियंट स्टूडेंट अवॉर्ड से नवाजा है।