फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजे

विज्ञापन
बिजनौर में सावन के पहले सोमवार को कुटिया कालोनी के शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लगी लाइन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजे
विज्ञापन

बिजनौर। श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजे। प्रमुख शिवालयों पर पुलिस तैैनात रही। श्रद्धालु शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए आते जाते रहे।
विज्ञापन

श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों पर भीड़ लगाने से प्रशासन ने पहले ही मना कर दिया था। श्रद्धालुओं ने इसका पूरा पालन किया। शिवालयों पर श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। लेकिन कहीं भी भीड़ नजर नहीं आई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक करने के साथ पूजा अर्चना की। कई शिवालयों पर शिवभक्त मास्क लगाए थे या मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। गांव खारी स्थित शिव झारखंडी मंदिर पर सुबह से ही पुलिस तैनात रही। इस शिवालय पर बिजनौर समेत आसपास के गांव व कस्बों के श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। गांव जलालपुर स्थित कुबड़ा शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने इसी तरह जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी की देखरेख में आसपास में दूरी बनाकर रखी गई। बिजनौर में गीता नगरी स्थित शिव मंदिर, बालाजी शिव मंदिर, काली मंदिर स्थित शिव मंदिर, बाबा लंगोटिया महाराज शिव मंदिर, लाखन के घेर स्थित शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने दूरी बनाकर जलाभिषेक व पूजा अर्चना की। कस्बा झालू में मनोकामना शिव मंदिर, महामृत्युंजय शिव मंदिर, बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर, छतरीवाला शिव मंदिर, रामलीला स्थित शिव मंदिर समेत तमाम शिवालयों पर भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इक्का दुक्का शिवभक्त मंदिरों पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते रहे। मनोकामना शिव मंदिर पर दूरी बनाकर जलाभिषेक हुआ। शिवालयों पर सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

बिजनौर में सावन के पहले सोमवार को कुटिया कालोनी के शिव मंदिर पर जलाभिषेक करती महिला श्रृद्घालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें