फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में गोली चली, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गोली चली, दो घायल
विज्ञापन

चांदपुर। थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव हाशमपुर में रास्ते को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि गांव हाशमपुर में योगेंद्र व हरकली में रास्ते में गेट लगाने को लेकर विवाद हो रहा था। जिसमें चली गोली में हरकली पत्नी बुद्ध सिंह और बीच बचाव कराने आए गांव के ही वीर सिंह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है। गांव निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब बारह बजे गांव के ही योगेंद्र व अश्वनी के घर के सामने रास्ते के लेकर विवाद हो रहा था। अश्वनी की दादी हरकली ने विरोध किया। शोर सुनकर उसके पिता वीर सिंह भी आ गए। उन्होंने भी रास्ते पर कब्जा करने को मना किया तो आरोपी गाली गलोज पर उतर आए तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर आरोपी द्वारा की गई फायरिंग में हरकली और उसके पिता वीर सिंह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया। यहां से उन्हें बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें