साप्ताहिक बंदी के बाद भी खुल रहीं दुकानें
धामपुर। रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते नगर का मुख्य बाजार तो बंद रहा है। लेकिन गली मोहल्लों में स्थित दुकानें बंदी के बाद भी सामान्य प्रकार से खुलीं। नगर के विवेक कुमार, गौरव कुमार, भारत सिंह, पंकज कुमार का कहना है कि प्रशासन की ओर से रविवार को साप्ताहिक बंदी का ऐलान कर रखा है। इस ऐलान का नगर में मुख्य बाजार में व्यापक असर रहा। लेकिन गली मोहल्लों में स्थित दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। मोहल्ला बाड़वान, खारी कुआं, आरएसएम तिराहा पर दुकानदारों ने चोरी छिपे दिनभर दुकानों को खोले रखा। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह मामले की जांच करा आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।