धामपुर में नगीना चौक पर कोरोना वायरस के खात्मे के प्रति जागरूकता लाने को पेंटिंग बनाते आरएसएस का?
- फोटो : DHAMPUR
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नगीना चौक पर बनाई पेंटिंग
धामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोरोना वायरस के खात्मे के लिए जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगीना चौराहे पर पेंटिंग बनाई। दो गज की दूरी सबके लिए जरूरी शीर्षक के तहत कई स्थानों पर पेंटिंग बनाकर जनता को जागरूक करने का प्रयास किया। संघ पूरे देश में अभियान चला लोगों को जागरूक कर रहा है। लोगों को मास्क का वितरण, भोजन वितरण, गरीबों की सेवा, काढ़ा बनाने के उपाय बताए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करोना महामारी को दूर भगाएं, कोरोना भागेगा देश बचेगा , हमारी सुरक्षा आपकी सुरक्षा, आपकी सुरक्षा हमारी सुरक्षा है। इस दौरान नगर कार्यवाह अनिल कुमार, नगर संचालक अनिल, नगर शारीरिक प्रमुख प्रखर, नगर प्रचार प्रमुख पराग, नगर व्यवस्था प्रमुख लोकेंद्र, नवनीत, प्रिंस, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।