फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर भागे दुकानदार का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान भागे दुकानदार का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि विभाग की टीम ने खाद की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दुकान बंद करके भागे एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र व जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार की टीम ने खाद की कई दुकानों पर छापा मारा। छापेमारी में दुकानों पर अभिलेखों की जांच, पॉस मशीन से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था व स्टॉक की जांच की। 21 दुकानों का निरीक्षण करके 11 उर्वरक व चार कीटनाशकों के नमूने जांच को लिए। जांच के दौरान ओवर रेटिंग, कालाबाजारी व टैगिंग का कोई मामला सामने नहीं आया। दुकान बंद करके भाग जाने पर मैसर्स गन्ना किसान स्टोर किरतपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उर्वरक लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। मैसर्स कृषि केंद्र एग्रीजंक्शन वन स्टॉप किरतपुर को अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच में दुकानों पर यूरिया व अन्य उर्वरक पर्याप्त संख्या में मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें