फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद- शूटर पिता-पुत्र ने शूटिंग में दिखाया जलवा

Wed, 28 Jun 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉ. एसएम परवेज ने 21वीं प्री शूटिंग में जीता गोल्ड
विज्ञापन


फोटो-27एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर के शूटर पिता-पुत्र डॉ. एसएम परवेज और हम्जा परवेज ने 21वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन से नगर का नाम रोशन किया। डॉ.एसएम परवेज को चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल मिला। पिता-पुत्र ने शानदार शूटिंग प्रदर्शन के साथ 46वीं यूपी शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

शूटर डॉ. एसएम परवेज और पुत्र हम्जा परवेज ने प्रोमिथियस स्कूल नोएडा में आयोजित 21वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में डॉ. एसएम परवेज ने मास्टर मेन श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता। गोरखपुर के आनंद साकरी को सिल्वर और झांसी के हरेंद्र सिंह परमार को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन


शूटर डॉ.एसएम परवेज के पुत्र हम्जा परवेज ने भी प्री शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष व सांसद श्याम सिंह यादव ने डॉ. एसएम परवेज को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

प्री शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ डॉ.एसएम परवेज और उनके पुत्र हम्जा परवेज ने 18 जुलाई से 26 जुलाई तक डॉ.करनी शूटिंग रेंज दिल्ली में आयोजित होने वाली 46 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें