फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद- सड़क परिवहन मंत्री से मिले पूर्व एमएलसी

Wed, 28 Jun 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-  दिल्ली में परिवहन मंत्री को ज्ञापन देते पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर।
विज्ञापन
फोटो-27एनजेडबी02आर
विज्ञापन

नजीबाबाद। पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से हरिद्वार से गंगा हाईवे निर्माण शुरू कराने की मांग की।

पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। पूर्व एमएलसी ने देशभर में एक्सप्रेस और फोरलेन हाईवे निर्माण से देश के विकास को गति दिलाने के लिए नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।

पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर ने मेरठ से बलिया तक गंगा हाईवे निर्माण को विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। पाराशर ने केंद्रीय परिवहन मंत्री से हरिद्वार से गंगा हाईवे का निर्माण शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से नांगलसोती, बालावाली, कुंदनपुर, मीरापुर, दयालवाला और बैराज होते हुए गंगा हाईवे निर्माण से जनपद बिजनौर और आसपास के जनपदों को चौमुखी विकास मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री को गंगा के कटान से किसानों और खेती को होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क परिवहन मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल में बीडीसी हर्ष पाराशर, राजीव अरोड़ा, देवेंद्र सिंह, राजेश चौधरी, विनोद चौधरी, अर्पित चौहान, विक्की चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें