फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - शूटर अब्दुल्ला परवेज वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में दिखाएगा प्रतिभा

Tue, 23 May 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अब्दुल्ला परवेज का चयन
विज्ञापन

फोटो - 22एनजेडबी12आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। कोरिया में जुलाई में आयोजित जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में नगर का लाल अब्दुल्ला परवेज प्रतिभाग करेगा। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फैडरेशन ने अब्दुल्ला परवेज को छह ट्रायल के बाद वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के लिए आमंत्रण दिया है।
नगर के चिकित्सक शूटर डॉ. एसएम परवेज का पुत्र अब्दुल्ला परवेज जुलाई में जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में देश की ओर से शूटिंग के जलवे दिखाएगा। 50 मीटर रायफल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अब्दुल्ला परवेज का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फैडरेशन ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के लिए वर्ष 2022 में त्रिवेंद्रम, भोपाल और दिल्ली में हुए छह ट्रायल के बाद वर्ल्ड की टॉप छह टीम में स्थान मिला है। जुलाई माह में जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप का कोरिया में आयोजन किया जाएगा। सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद से वर्ष 2020 में इंटर पास करने वाले युवा शूटर अब्दुल्ला परवेज ने शूटिंग में बिगबोर में प्री नेशनल और 50 मीटर रायफल में गोल्ड सिल्वर सहित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीतकर नगर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें