फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ठंड से छूटी कंपकंपी, 4.2 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
बिजनौर में कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती स्कूटी सवार युवती और महिला। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ठंड से छूटी कंपकंपी, 4.2 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन

बिजनौर। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। रविवार का दिन अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए डीएम के निर्देश पर सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 28 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि नौ से ऊपर के स्कूलों का संचालन 10 बजे से होगा।
सर्दी रोजाना अपना असर दिखा रही है। शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को सुबह से कोहरा छाया हुआ था। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छट गया, लेकिन ठंड कम नहीं हुई। 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। शीतलहर के आगे धूप भी फीकी पड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार का दिन अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा। जिले का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन जूते पहनने के बाद भी पैरों में गलन महसूस हुई। ऑफिस में काम करने वाले लोगों को भी ठंड ने पूरा सताया। अलाव का सहारा लेकर लोगों की ठंड कुछ देर के लिए ही कम हुई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के मौसम प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि शीतलहर चलने से अभी ठंड और बढ़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। रोजाना तापमान में गिरावट हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें