फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी बनी डिप्टी लेजर

विज्ञापन
डिप्टी जेलर बनी चांदपुर तहसील के गांव बोहरा निवासी शिवानी यादव अपने परिवार के साथ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किसान की बेटी बनी डिप्टी जेलर
विज्ञापन

चांदपुर। गांव बोहरा निवासी रोहिताश यादव की पुत्री शिवानी यादव डिप्टी जेलर बन गई है। शिवानी ने 11 फरवरी को लखनऊ के संपूर्णानंद जेल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से डिप्टी जेलर की ट्रेनिंग को पूरा किया है। परिजनों ने बताया कि शिवानी की फिलहाल पहली नियुक्ति एक माह के लिए केंद्रीय कारागार बरेली के लिए हुई है। शिवानी ने हाईस्कूल की परीक्षा श्रीगांधी इंटर कॉलेज बास्टा से, इंटर की परीक्षा वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर से उत्तीर्ण की है। उसके बाद इलाहाबाद से डी-फार्मा करने के बाद आईआईटी रुड़की में चीफ फार्मेसिस्ट के पद पर कार्य किया। इसी दौरान तैयारी करते हुए लोअर पीसीएस की परीक्षा दी। इसका रिजल्ट 2018 में घोषित हुआ था। इसमें डिप्टी जेलर के लिए शिवानी का चयन हुआ। शिवानी ने ट्रेनिंग के दौरान हुई लिखित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिवानी के डिप्टी जेलर बनने पर परिजनों में खुशी का वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें