धामपुर के जेके मार्डन स्कूल में आयोजित अंलकरण समारोह में छात्र-छात्राओं दायित्व सौंपते प्रबंधक
धामपुर। जेके माडर्न स्कूल में मंगलवार को अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। शिवांग राजपूत को स्कूल का हेड बॉय, दीपांशी को हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा केशव और सुहानी को स्पोटर्स कैप्टन, दिव्यांग ठाकुर को वाइस हेड बॉय, दीपांश को वाइस हेड गर्ल, वैभव और अर्शी को नेहरु हाऊस, रचित और मंतशा को सुभाष हाउस, मयंक और हंसिका को पटेल हाउस, जैद और तसबीया को आजाद हाउस का कैप्टन चुना गया। चाहत, पल्लवी, उर्वशी, इफरा, इरम निशांत, जैद, हर्ष, भविष्य को भी दायित्व सौंपे गए। प्रबंधक जितेन्द्र चौहान, प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज लगाकर दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई।