सीडी इंटर मैदान में चल रही चार दिवसीय मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
बुधवार से बालिकाओं की प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। सीडी इंटर मैदान में चल रही चार दिवसीय मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रधानाचार्य मेजर रमाशंकर ने किया। सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में भरत, लवलेश, सिंटू, 200 मीटर दौड़ में प्रियांशु, रोहन डबास, हिमांशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आदित्य छिल्लर, अजय, सत्यम, 3000 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में वंश नागर, विपुल, विशाल, 1500 मीटर दौड़ में विकुल, कुमार, यश कुमार, वंश कुमार, 200 मीटर दौड़ में अर्जुन, अनस, भागेश्वर, 400 मीटर सब जूनियर दौड़ में शिवा, अभिषेक, जीत, 200 मीटर दौड़ में रोहन, जीत अभिषेक ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में सचिन, रोहन डबास, यतेंद्र सिंह, जूनियर बालक वर्ग में लंबी कूद आतिफ, पियूष, मुबाश्शिर, सब जूनियर बालक वर्ग में लंबी कूद में शिवा, आर्तिक, वंशपाल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की डिस्कश थ्रो में देव चौधरी, देवांश ढाका, तरुण कुमार, जूनियर बालक डिस्कश थ्रो में फैज शमशी, मुबस्सिर आलम, कृष्णा, सब जूनियर बालक वर्ग की डिस्कस थ्रो में हर्ष कुमार, शिवा, हर्ष कुमार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर बालक वर्ग की हैमर थ्रो में देव चौधरी, देव चौधरी, निखिल कुमार, हारिस, जूनियर बालक वर्ग में भी फैज शमशी, मोहम्मद कलाम, मुबस्सिर आलम ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की हॉफ स्टेप एंड जंप में अभिषेक, वंश, सत्यम, जूनियर बालक वर्ग में भी निखिल, अंकुश ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालक वर्ग भाला फेंक में रितिक, अभिषेक, अनस वसीम, जूनियर बालक वर्ग में भी आशु देव, अंशुल व आयुष प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त रहे। सीनियर बालक वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रियांशु, निगम, वंश, जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में भागेश्वर पाल, वंश कुमार, पीयूष भानु, सब जूनियर 80 मीटर बाधा दौड़ में रोहन सिंह, सुजीत, वंशपाल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में आदित्य छिल्लर प्रथम व वंश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य मेजर रमाशंकर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बताया कि मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुधवार सुबह आठ बजे से बालिकाओं की प्रतियोगिता शुरू होगी। इस दौरान पीटीआई धर्मवीर सिंह, पीटीआई आमिर रिहान, नीरज कुमार, अतीश कुमार, मामराज, प्रिंश कुमार, भवकुल दीपक राठौड़, अंजना राजपूत, विकास कुमार, सुरभि चौधरी आदि मौजूद रहे।
33 में से मात्र 15 स्कूलों ने ही किया प्रतिभाग
हल्दौर। सीडी इंटर कॉलेज मैदान में मध्य क्षेत्रीय बालकों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। कॉलेज के पीटीआई धर्मवीर सिंह ने कहा कि मंगलवार को 33 स्कूलों में से 15 मात्र विद्यालय के बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। उन्होंने मामले की आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे जाएगी।