फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिवम कोषाधिकारी, सपना ग्रामोद्योग अधिकारी और शाहरुख बने डीएसपी

Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम खुड़ाहेड़ी के डीएसपी बने शाहरुख खान को मिठाई ​खिलाते परिजन।
विज्ञापन
बिजनौर/हीमपुर दीपा/चंदक। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जिले की परीक्षार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। शिवम मलिक ने कोषाधिकारी, सपना ग्रामोद्योग अधिकारी तथा शाहरूख खान डीएसपी बने। इन मेधावियों की सफलता पर परिजनों व ग्रामीणो ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्राम गाजीपुर कुम्हेड़ा व हालही निवास महादेवपुरम के गजेंद्र सिंह मलिक के पुत्र शिवम मलिक का चयन यूपीपीएससी से कोषाधिकारी पद चयन हुआ। शिवम की प्रारंभिक शिक्षा सेंटमेरी बिजनौर तथा 12 वीं डीडीपीएस से उत्तीर्ण की। बीटेक के बाद तीन साल प्राइवेट क्षेत्र में जॉब की। पीसीएस 2021 में शिवम का चयन सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के पद पर हाे चुका है। वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
हीमपुर दीपा के गांव रतनपुर खुर्द निवासी सपना पत्नी अभिजीत लांबा ने यूपीपीएससी की परीक्षा पास कर खादी व ग्राम उद्योग अधिकारी बनी। पहली बार गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। उनकी सास समरकली ने परिवार के साथ अपनी पौत्र वधु सपना का तिलक लगाकर स्वागत किया। बधाइयां देने वालों में चांदपुर क्षेत्र के विधायक स्वामी ओमवेश, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, यशवीर सिंह, विशाल ढाका, दिग्विजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह निन्दना, कुलदीप सिंह चिकारा, भूपेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह सुधीर कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चंदक के ग्राम खुड़ाहेड़ी निवासी शाहरुख खान के डीएसपी बनने के बाद पहली बार घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। शाहरुख को ट्रेन से उतरते ही क्षेत्र के युवाओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। चौकी प्रभारी ने भी शाहरुख का स्वागत किया।

बिजनौर के ग्राम खुड़ाहेड़ी के डीएसपी बने शाहरुख खान को मिठाई खिलाते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें