फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: सड़कों पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

Thu, 16 Feb 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
भागूवाला हाइवे से गुजरते कांवड़िये।
विज्ञापन
बिजनौर। फिलहाल सड़कों पर शिवभक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। जिधर भी नजर पहुंची, वहां कांवड़िएं ही नजर आए। कांधे पर कांवड़ रखकर शिवभक्तों के जत्थे अपने अपने शिवालयों की तरफ कूच करते रहे। उधर बिजनौर जिले से शिवभक्त कांवड़ लाने के लिए बृहस्पतिवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जिसके चलते बसों और अन्य परिवहन के साधनों में भयंकर भीड़ रही।
विज्ञापन

भगवान महाकाल का महापर्व शिवरात्रि कल है, ऐसे में शिवभक्त शिवरात्रि की पूर्व संध्या तक अपने अपने क्षेत्र के शिवालयों तक पहुंचना चाहते हैं। जिसके चलते बृहस्पतिवार शिवभक्तों ने कांवड़ सेवा शिविरों में ज्यादा देर तक ठहरना उचित नहीं समझा और अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते चले।
जिले के सभी कांवड़ मार्गो पर शिवभक्तों का रैला नजर आया। कांवड़ में बंधी घंटियों की आवाज और शिवभक्तों के पैरो में बंधे छम छम करते घुंघरुओं ने माहौल को शिवमय बना दिया। इसके साथ ही शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जयकारें लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। कांवड़ यात्रा में युवा ही नहीं बल्कि अधेड़ और महिलाएं तथा किशोर भी नजर आए। एक एक सुंदर कांवड़ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। रास्ते में जगह जगह शिविरों में कांवड़ियों की सेवा भी की गई।

भागूवाला हाइवे से गुजरते कांवड़िये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें