फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गंगाजल लेकर आ रहे लखीमपुर खीरी के शिवभक्तों से मारपीट, तीन गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

पुलिस ने सीसी टीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। पकड़े गए आरोपी दूसरे वर्ग के बताए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2024
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नगीना बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे लखीमपुर खीरी के शिवभक्तों के साथ पांच युवकों ने ओवरटेक करने के विवाद में मारपीट कर दी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने तीन आरोपी को पकड़ लिया। इनमें एक नाबालिग भी है। पकड़े गए आरोपी दूसरे वर्ग से संबंध रखते है।

विज्ञापन


जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोमदी के मोहल्ला शिटलापुर निवासी आकाश, राहुल व अंशु बृहस्पतिवार की शाम 5:30 बजे एक ही बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगीना- कोतवाली मोड़ के पास एक बाइक और स्कूटी सवार पांच लड़कों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लड़कों ने शिवभक्तों के साथ मारपीट कर दी और फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम मंझेडा शकरु निवासी सुहेल व अदनान के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग भी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ का कहना है कि शिवभक्त आकाश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें