फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संभल जल चढ़ाने जा रहे संयम जैन सहित शिव भक्त गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, स्योहारा। धामपुर से संभल हरिहर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे महाकाल मित्र मंडल धामपुर के शिव भक्तों को पुलिस ने फव्वारा चौक पर बेरिकेडिंग कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस व शिव भक्तों की नोकझोंक हुई। नोकझोंक के समय शिव भक्त नारे लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन


संयम जैन ने कहा कि हम पाकिस्तानी नहीं हैं जो हमें मंदिर जाने से रोका जाता है। जिसके बाद संयम जैन व उनकी टीम को पुलिस थाने ले गई व कुछ देर बैठा कर जमानत पर सभी को छोड़ दिया। महाकाल मित्र मंडल के शिव भक्तों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया की संभल में हरिहर मंदिर को भगवान विष्णु का मंदिर माना जाता है लेकिन अब यहां एक मस्जिद बनी हुई है।
पिछले कई वर्षों से यहां हिंदू संगठन जल चढ़ाने व पूजा अर्चना करने की मांग करते आ रहे हैं। हिंदुओं को यहां पूजा अर्चना व जल चढ़ाने से रोका जाता है। उन्होंने कहा कि हम अगले सावन में हरिहर मंदिर पर जल चढ़ाएंगे। हरिहर मंदिर का ताला खुलवाया जाए और मंदिर को पुनः मुक्त कराया जाए जिससे श्रद्धालु पूजा अर्चना कर सकें।
विज्ञापन


संभल जाने वालों में, व्योमकेश चौहान, विजय जैन, पंकज राजपूत, शिव ठाकुर, वीरेंद्र कारीगर, मयंक चौहान, अक्षत रस्तोगी, पुष्पेंद्र सैनी, पवन सैनी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें