फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देर रात हुई झमाझम बारिश, दिन में खिली तेज धूप

Tue, 05 Mar 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में सोमवार को फिर मौसम का मिजाज बदला। सोमवार दिन में तेज धूप निकली। जबकि देर रात झमाझम बारिश हुई। जिले में सोमवार को 42.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। तेज धूप ने लोगों का सताया। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन


जिले में बीते दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। देर रात हुई बारिश से गेहूं की फसल गिर गई। वहीं गन्ना बुवाई के लिए तैयार खेतों में भी पानी भर गया। जिसके चलते गन्ना बुवाई देरी से होगी। इसके अलावा कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। सोमवार को दिन में मौसम साफ रहा।
सोमवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धूप निकलने से एक दिन में अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वहीं नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि अभी बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें