फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अपनी मांगों के हकों में शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालय वापसी एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग
विज्ञापन

-चेतावनी 25 अगस्त तक सूची जारी न होने पर शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के आह्वान पर सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में शिक्षामित्र एकत्र हुए। यहां उन्होंने मूल विद्यालय वापसी, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण समेत अपनी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
बैठक में उत्तर प्रदेश पश्चिमी प्रभारी सुचित मलिक ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की है, लेकिन मूल विद्यालय वापसी और अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में हो रही देरी से शिक्षामित्रों में असंतोष बढ़ रहा है। कहा कि पात्र शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी की सूची तत्काल जारी की जाए। प्रदेश सचिव महिला मोर्चा संजू राणा ने महिला शिक्षामित्रों की पारिवारिक और कार्यस्थल संबंधी समस्याओं का उल्लेख किया। साथ ही उनकी मांगों को प्राथमिकता देने की अपील की।
विज्ञापन

इसलिए महिला शिक्षामित्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए मूल विद्यालय वापसी एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। जिलाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने कहा कि संगठन वर्षों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठा रहा है। जिला महामंत्री अनुज राणा ने अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 25 अगस्त 2026 तक सूची जारी नहीं हुई, तो 26 अगस्त से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। बाद में बीएसए सचिन कसाना धरना स्थल पर पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बीएसए को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में श्रवण कुमार, राधा चौधरी, महामंत्री पूनम रानी, पंकज राजपूत, अरविंद नरवाल, अमित राजपूत, आलोक शर्मा, देवेंद्र सिंह, अतुल कुमार एवं विकास दत्त शर्मा आदि शिक्षामित्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें