फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरकोट थाने और आवासों को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
शेरकोट थाना में पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने पर थाने को सील कराते सीओ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शेरकोट थाने और आवासों को किया सैनिटाइज
विज्ञापन

शेरकोट/धामपुर। थाने में सिपाही के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पुलिसकर्मी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाने को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है। बता दें कि बुधवार शाम थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर देर रात पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिसकर्मी को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा था। साथ ही नगर पालिका की टीम ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों के आवास, कार्यालय सहित पूरे थाने को देर रात तक सैनिटाइज कराकर सील कर दिया। अफजलगढ़ सीओ महेश कुमार ने थाने का दौरा कर एसओ संजय कुमार एवं पुलिस स्टाफ से वार्ता की। एसओ ने बताया कि पुलिसकर्मी के संपर्क में आने वाले पांच पुलिसकर्मियों को थाने में ही क्वारंटीन किया गया है। अन्य सभी पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई जाएगी। वहीं, धामपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र से 20 व्यक्तियों के सैंपल जमा करने पर जांच के लिए नोएडा भेजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें