सड़क सुरक्षा सप्ताह के चाथे दिन 24 वाहनों का चालान
बिजनौर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन एआरटीओ प्रवर्तन ने 24 वाहनों का चालान किया है। इनमें छह छोटे बड़े चार पहिया और शेष 18 दोपहिया वाहन शामिल रहे।
शासन के निर्देश पर 22 से 28 जून तक प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए हर दिन उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से तरह तरह की गतिविधियां संचालित कर रही है। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को लगभग 24 वाहनों का चालान किया गया है। कहा इनमें से किसी भी वाहन चालक के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र वैध नहीं मिला। जिसके पास प्रमाण पत्र मिला तो उसकी तिथि आदि निकली हुई थी। सेंटमेरी चौक, मंडावर बाइपास चौराहा आदि पर वाहनों की चेकिंग की गई। नजीबाबाद रोड स्थित ड्राइविंग स्कूल का निरीक्षण किया गया। स्कूल संचालक को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिये गए। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, आरआई सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।