‘शतायु: आरोग्यम’ कार्यक्रम का हुआ समापन
बिजनौर। आयुर्वेद के ज्ञाता भगवान धनवंतरी के जन्मोत्सव धनतेरस के उपलक्ष्य में 21 से 25 अक्टूबर तक पाँच दिवसीय ‘शतायु: आरोग्यम’ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर हवन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ धनवंतरी वंदना, ध्यान, योग साधना एवं संगोष्ठी से हुआ।
द्वितीय दिवस में स्वर्णप्राषन एवं वृक्षारोपण, तृतीय दिवस में जिला मुख्याल बिजनौर क्लब में आयुर्वेद कॉलेज की रसशाला द्वारा निर्मित औषधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। पंचकर्म का प्रचार, प्रसार किया गया। चतुर्थ दिवस में आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर एवं छात्रा/छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंचम दिवस में कार्यक्रम का समापन धनवंतरी हवन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा नीतू रही, द्वितीय स्थान पर बीएएमएस तृतीय वर्ष की छात्रा चारू और बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा निधी रही, तृतीय स्थान पर बीएएमएस तृतीय वर्ष के छात्र मोहम्मद फैजान रहे। सभी प्रतिभागी छात्रा/छात्राओं को कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल, निदेशक ओपी गुप्ता, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।