बिजनौर। बिजनौर शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी मुफ्ती शमून कासमी उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष बने। मुफ़्ती शमून कासमी ने 1987 से सामाजिक कार्यों में जुड़ गए थे। उसी साल से उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग में जनमानस को पोलियों का टीका लगवाने के जागरूक करने में जुट गए। धर्मगुरुओं को साथ लेकर पोलियों को मिटाने व लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए कार्य किए। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ चले अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे हैं। उस कमेटी के कोर सदस्य भी रहे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सब का साथ सब का विकास के नारे से प्रेरित होकर भाजपा से जुड़ गए। वह लंबे समय से उत्तराखंड में भाजपा से जुड़कर सेवा कर रहे हैं। भाजपा व सीएम पुष्कर सिंह धामी के विश्वास पर खरे उतरकर मदरसा शिक्षा के विकास के लिए कार्य करेंगे।