फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नूरपुर- जिला पंचायत के उपचुनाव में शफीक अहमद विजयी हुए

Fri, 10 Feb 2023 09:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में जिला पंचायत के उपचुनाव विजयी शफीक अहमद को प्रमाण पत्र देते एडीएम वित्त एवं राजस्व अर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूरपुर। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 35 नूरपुर तृतीय पर शफीक अहमद विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूजा रानी को 113 मतों से पराजित किया।
इस सीट पर आम चुनाव में इरफान अहमद ने जीत हासिल की थी। उनकी मौत होने से यह सीट रिक्त चल रही थी। बृहस्पतिवार को इस सीट पर मतदान कराया गया। चुनाव में दिवंगत जिला पंचायत सदस्य इरफान अहमद की पत्नी चांदनी इरफान सहित नौ प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में मतों की गिनती की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से गिनती शुरू हुई। कुल 10 राउंड में हुई मतगणना के बाद शफीक अहमद को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 4374 मत मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूजा रानी को 113 मतों से पराजित किया। पूजा को 4261 वोट मिले। चांदनी इरफान तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम आने के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिए बिजनौर रवाना किया। इस दौरान पुलिस ने वहां मौजूद समर्थकों को दूर खदेड़ दिया व किसी तरह का जश्न नही मनाने दिया। मतगणना के दौरान एसडीएम रितु रानी, सीओ सुनीता दहिया, थानाध्यक्ष नीरज शर्मा भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसे कितने मिले वोट
जिला पंचायत के उप चुनाव में कुल 40841 मतों में से 19829 मत डाले गए। इस तरह मत प्रतिशत 48.56 रहा। मतगणना के दौरान 523 मत निरस्त पाए गए। विधिमान्य मत 19306 में से विजयी प्रत्याशी शफीक अहमद को 4374, पूजा रानी को 4261, चांदनी को 3998, सर्वेश कुमारी को 2540, विनीत बहादुर को 2042, देवराज को 1350, मौ. आजम को 393, मौ. आजिर को 31, व सुरेश सिंह को 317 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें