- भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने वितरित की पासबुक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमृतपेक्स प्लस 2023 के तहत बेटियों के सुकन्या समृद्धि योजना का विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान में इस योजना के तहत बिजनौर डाक मंडल में बालिकाओं ने 1600 खाते खोले। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने इन बालिकाओं को पासबुक वितरित की।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डाकघर संजीव कुमार जैन और संचालन अनुराग मेहरोत्रा ने किया। कार्यक्रम में संजीव कुमार जैन ने कहा कि यह योजना बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करती है। यह योजना माता-पिता को अपनी बेटी के भविष्य की शिक्षा एवं विवाह के लिए एक कोष बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
हरजिंदर कौर ने बताया कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए विशेष कार्य कर रही है। इसके बाद उन्होंने चेतना, खुशी, परी, नैंसी, चिया, परिधि, हर्षिता, वैष्णवी, अदिति, अवनी, रौली को पासबुक वितरित की गई। इस मौके पर एसबी यादव सहायक अधीक्षक बिजनौर, अंकित चौधरी निरीक्षक डाकघर बिजनौर, एलके जोशी, सुनील कुमार, मेघराज सिंह, संजीव, नीरज, यक्ष, गौरव, आकांशा, नेहा, दिनेश आदि मौजूद रहे।