फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में बकाया भुगतान दिलाने का छाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में बकाया भुगतान दिलाने का छाया मुद्दा
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में गत पेराई सत्र में खरीदे गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग की। साथ ही किसानों की अन्य ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की और उनका तुरंत दिलान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

गन्ना समिति बिजनौर के प्रांगण में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं के संचालन में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि कई साल पहले निजी नलकूपों कनेक्शन के आवेदन व स्टीमेट विभाग में जमा है। स्टीमेट स्वीकृत किसानों को जल्द कनेक्शन व नलकूप कनेक्शन का सामान दिलाने तथा जर्जर लाइनों के तार बदलवाने की मांग उठाई। पंचायत में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, होशियार सिंह, रामअवतार सिंह, अजय, गिरिराज सिंह, राजेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, जयसिंह, डॉ. विजय सिंह, चौधरी विरेंद्र सिंह, देवदत्त शर्मा, महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें