नांगलसोती के गांव महमसापुर में वन विभाग के खिलाफ धरना देते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ दिया धरना
नांगलसोती। गांव महमसापुर में पिछले तीन दिनों से गुलदार देखे जाने से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने गुलदार पकड़वाने की मांग को लेकर धरना दिया।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रोबिन कुमार, उदल सिंह, विवेक कुमार, ब्रह्मानंद शर्मा, श्याम सुंदर, विनीत कुमार, संजीव सिंह आदि ग्रामीणों का कहना हैं कि महमसापुर के खेतों और आबादी में पिछले तीन दिनों से गुलदार देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सोमवार को देर शाम गुलदार ने नांगल-चंदक मार्ग पर गांव के पास एक बाइक सवार पर हमला भी किया। ग्रामीणों के धरना स्थल पर सामाजिक वानिकी विभाग के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को गुलदार पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।