फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीपुर ने सात से विकेट जीता मैच

Mon, 07 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरूकी। गांव पमड़ावली में चल रही जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शादीपुर ने पमड़ावली को सात विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में पमड़ावली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पमड़ावली की टीम मात्र 66 रन बनाकर आल आउट हो गई। मोनू ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। शादीपुर के गेंदबाज आशु ने 12 रन देकर तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए शादीपुर ने मात्र दस ओवर में तीन विकेट पर 67 रन बनाकर मैच लिया और ट्राफी पर कब्जा किया।

शादीपुर की ओर से तवक्कुल ने 46 रन बनाए। पमड़ावली की ओर से छोटू ने दो विकेट लिए। युवा नेता सिद्धार्थ सिंह ने शादीपुर की विजेता टीम के कप्तान टोनी को ट्राफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नवीन, वरुण, मिथुन, संजीव, मोनू, समिति में राहुल, हर्षवर्धन, बंटी आदि रहे।
विज्ञापन


मुरादाबाद ने बिजनौर को हराया
बिजनौर। वाणिज्य कर विभाग के मुरादाबाद और बिजनौर कार्यालय के बीच मैत्री टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। शुभारंभ एसपी सुभाष सिंह बघेल ने किया।

नेहरू स्टेडियम में आयोजित मैच में मुरादाबाद इलेवन के कप्तान एडिशनल कमिश्नर इंद्रजीत भदौरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

मुरादाबाद इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 178 रन बनाए। डिप्टी कमिश्नर विपुल सिंघल ने सर्वाधिक 48 रन और इंद्रजीत भदौरिया ने दस रन बनाए। बिजनौर इलेवन की ओर से बृजेश कुमार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिजनौर इलेवन सात विकेट पर केवल 171 रन ही बना सकी। मुरादाबाद ने सात रन से मैच जीत लिया।

बिजनौर इलेवन की ओर से रंजीत ने 39, रोशन ने 31 और असिस्टेंट कमिश्नर दिव्यमूर्ति ने 16 रन बनाए। मुरादाबाद इलेवन की ओर से मनोज विश्चकर्मा ने तीन व विपुल सिंघल ने एक विकेट लिया। विपुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


बिजनौर टीम के कप्तान ज्वाइंट कमिश्नर विशेष अनुसंधान शाखा वीर सिंह रहे। ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक वीएन द्विवेदी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदीप, अमित कुमार, मनोज, प्रद्युमन चौधरी, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें