फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुआ झगड़ा, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के झगड़े में सात लोग घायल
विज्ञापन

बेगावाला। क्षेत्र के गांव काजीवाला में इसरार और अबरार पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार देर शाम बच्चों की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अबरार पक्ष से मतलूब और अबरार ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर इसरार के घर में घुसकर तोड़ फोड़ की। बैठक में रखी कुर्सियां, मोटरसाइकिल और अन्य सामान तथा बैठक के बाहर खड़ी गांव निवासी रफीक की गाड़ी तोड़ दी। इसके बाद दूसरा पक्ष भी लाठी-डंडे लेकर सामने आ गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। अरोप है कि अबरार पक्ष के लोगों ने दो राउंड फायरिंग भी की। झगड़े में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें