फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर जिले में सात और करोनो पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
चांदपुर में सील नेहरू चौक के पास सेनेटाइज करते नगरपालिका कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर जिले में सात और करोनो पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सात और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। अब तक जिले में कुछ 19 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। जबकि चांदपुर का रहने वाला एक जमाती कानपुर में पॉजिटिव मिला है। वह कानपुर में ही क्वारंटीन है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। अब तक जिले में 19 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कुछ दिन पहले ही चांदपुर का रहने वाला एक युवक कानपुर जमात में गया था, जांच में उसके कानपुर में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। सीएमओ विजय कुमार यादव का कहना है कि शुक्रवार रात 111 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। फिलहाल अभी इन मरीजों की छंटनी की जा रही है। इन सभी को सीएचसी हल्दौर में भर्ती कराया गया है। वहीं, डीएम रमाकांत पांडेय का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मिले सातों लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें