फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - रोडवेज और डीसीएम की टक्कर में सात घायल

Sun, 12 Mar 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस और डीसीएम में टक्कर।
विज्ञापन
फोटो - 12एनजेडबी01ए, 01बी
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस और डीसीएम की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर हरिद्वार से नजीबाबाद आ रही नजीबाबाद डिपो की बस की नजीबाबाद दिशा से हरिद्वार टमाटर लेकर जा रही डीसीएम से टक्कर हो गई। रविवार को सुबह लगभग 10:30 बजे लकड़हान नदी पुल क्षेत्र में यह हादसा हुआ। जिसमें रोडवेज चालक मंडावर निवासी कृष्ण कुमार, डीसीएम चालक सीतापुर निवासी राजेश कुमार सहित रोडवेज बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों में रोडवेज बस में सवार स्योहारा निवासी विजेंद्र सिंह, सकुशल कुमार, मंडावली निवासी सुरेश, बीना और ओमकार शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें