फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सियासतदान कब रिश्तों की गहराई समझते हैं...

Sun, 12 Mar 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नांगलसोती के गांव शेरपुरअभी में कवि सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

फोटो-12एनजेडबी04आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में शायरों ने अपनी रचनाओं से सभी का दिल जीत लिया। कवि सम्मेलन में शायर महेंद्र अश्क को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रसिद्ध शायर महेंद्र सिंह अश्क के सम्मान में नांगलसोती के गांव शेरपुरअभी में आयोजित मुशायरे व कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी आरके सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, भाकियू नेता दिगंबर सिंह, ग्राम प्रधान सुशील कुमार ने किया। शायर रिजवान मसरूर ने कहा कि महेंद्र अश्क ने देश में ही नहीं विदेशों में भी अपनी शायरी का लोहा मनवाया है। मुशायरे का आगाज कुमार मोनू रूबा व डॉ. इल्यास अंसारी की नाते-ए-पाक से हुआ।
विज्ञापन

महेंद्र अश्क ने आंखों से नींद उड़ गई एक बूढ़े बाप की, आई बहू तो हाथ से बेटा निकल गया.., राजीव रियाज ने सियासत दान कब रिश्तों की गहराई समझते हैं, मुसलमानों को हम हिंदू सगा भाई समझते हैं.., मीरा नवेली देहरादून ने जिसके नगमों में खुशबू प्रेम की है पीर की भी.., रोशन निजामी ने जुल्म पर जुल्म मेरे यार तू सहता क्यों है, इतना बुजदिल है तो मुल्क में रहता क्यूं है.., खुशबू परवीन ने लोग कुछ भी बोलते हैं किसी को ज्ञान है क्या, लड़कियों का दुख समझ लेना कोई आसान है क्या.. रचनाएं पेश कीं।
विज्ञापन

शायर आलोक त्यागी व कारी शाकिर रिजवी के संचालन में गीतकार अराफात महमूद, राकेश जैन, करीमुद्दीन, शादाब मुशहदी, हैदर किरतपुरी, डॉ. आफताब नोमानी आदि ने अपने कलाम पेश किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें