फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतु निगम कराएगा फ्लाईओवर का जीना निर्माण

विज्ञापन
जलालाबाद फ्लाईओवर जीना निर्माण के लिए छोड़ा गया स्थान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। उप्र राज्य सेतु निगम जलालाबाद फ्लाईओवर के नीचे आवागमन के लिए जीना निर्माण कराएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से शिकायत करने पर सेतु निगम ने एक दशक बाद जीना निर्माण कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

उप्र राज्य सेतु निगम द्वारा वर्ष 2012 में जलालाबाद फ्लाईओवर का निर्माण कराया था। छह मार्च 2012 को आवागमन के लिए फ्लाईओवर खोल दिया गया। क्षेत्रवासी जीना निर्माण न होने से जोखिम उठाकर रेलवे क्रॉसिंग पार कर आवागमन कर रहे हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय और संबंधित विभाग को जीना निर्माण न कराने के संबंध में पत्र लिखा था। उप्र राज्य सेतु निगम गाजियाबाद के मुख्य परियोजना प्रबंधक डीके गुप्ता और उप परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई राज किशोर सिंह मुरादाबाद ने जलालाबाद फ्लाईओवर का जीना निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के प्रति आरटीआई कार्यकर्ता को आश्वस्त किया है। राज्य सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण 13.59 करोड़ रुपये की लागत कराया गया था। शेष 10.40 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त होते ही फ्लाईओवर का जीना निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्रॉसिंग बंद करने को लेकर हुआ था प्रदर्शन
जलालाबाद फ्लाईओवर के नीचे आवागमन रोकने के लिए रेलवे ने बैरिकेडिंग व्यवस्था की थी। क्षेत्रवासियों ने जीना निर्माण बगैर रेलवे द्वारा लगाई बैरिकेडिंग उखाड़ फेंकी थी। रेलवे ने जलालाबाद के जनप्रतिनिधियों सहित करीब डेढ़ दर्जन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें