फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जल संरक्षण के प्रति गंभीरता जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जल संरक्षण के प्रति गंभीरता जरूरी’
विज्ञापन

नजीबाबाद। मानव सभ्यता के अस्तित्व को बचाने के लिए जल एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति गंभीरता जरूरी है। साहू जैन कालेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन

विश्व भूमिगत जल दिवस पर भूगोल विशेषज्ञ डा. हरविंदर सिंह ने सतह और भूमिगत जल के प्रति समाज की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति उदासीनता 2020 के अंत तक भीषण जल संकट का अनेक नगरों में रूप ले सकती है। डा. हरविंदर सिंह ने कहा कि जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन के प्रति समाज को जागरूक होना होगा। वन महोत्सव और सामाजिक वानिकी की योजनाओं को व्यवहारिक रूप में स्वीकार करना होगा। जैव विविधता का संरक्षण वक्त की जरूरत बन चुका है। भूमिगत जल के स्तर को बचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग तथा जल के सदुपयोग के प्रति समाज को जागरूक होना होगा तभी मावन जाति के लिए जल ही जीवन है उद्घोष को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें