फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 कबूतरों के सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
नींदडू़ में कबूतरों के सेंपल लेती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कबूतरों के 50 सैंपल जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

नींदडू़। अमखेड़ा संजरपुर में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग की टीम ने बर्ड फ्लू की जांच के लिए मुर्गियों सहित 50 कबूतरों के सैंपल लिए हैं। नींदडू़ से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित पॉल्ट्री फार्म में पल रही मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हजारों चूजे मारकर उन्हें गड्ढे में दफन कराया गया था।
अमखेड़ा संजरपुर की 10 किलोमीटर परिधि में अलर्ट जारी करते हुए नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, मौज्जमपुर जैतरा, अंथाई शेख, मटौरा, पाडली, मधी, परमावाला, पल्लावाला समेत 27 गांवों में मुर्गी, चिकन, अंडे की बिक्री एवं इनके खाने पर 21 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। पशुपालन विभाग की टीम ने गांवों में घर-घर जाकर मुर्गियां और कबूतरों के सैंपल लेकर जांच कराने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पशु चिकित्सालय धामपुर की टीम ने नींदडू़ खास के जामा मस्जिद, नाजिर नगर, शाही मस्जिद व कसीर चौक समेत कई मोहल्लों में घर-घर जाकर कबूतर और मुर्गियों के नमूने लिए। टीम प्रभारी डॉ. अनुराग चौधरी ने बताया कि उनकी टीम नींदडू़ व कई अन्य गांवों में जाकर कबूतर व मुर्गियों के सैंपल इकट्ठा कर रही है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। टीम में डॉ. अनुराग चौधरी के अलावा दिनेश कुमार, विजय पाल सिंह और नरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें