लक्की का सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन
बिजनौर, धामपुर। ग्राम हैजरी निवासी विजयपाल सिंह की पुत्री लक्की रानी का चयन उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज द्वारा संपन्न परीक्षा में समीक्षा अधिकारी (उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ) के पद पर हुआ है। यह परीक्षा साल 2017 में हुई थी। लक्की ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। बताया है कि लक्की ने 12 तक की पढ़ाई कुंडीपुरा इंटर कालेज से की है। स्नातक एसबीडी कालेज से किया है। उनके पिता किसान है।