धामपुर के मुहल्ला चामुंडा देवी परिसर में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
- फोटो : DHAMPUR
महिलाओं ने जमकर खेली होली
बिजनौर, धामपुर। मोहल्ला चामुंडा देवी स्थित मंदिर पर महिला समाज की ओर से बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें महिलाओं ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। महिलाओं ने होली के गीत गाए और जमकर डांस किया। कार्यक्रम में गीता देवी, रामरति, मुन्नी देवी, बबीता, श्वेता, कमलेश सैनी, रेनू गुप्ता, तनु गुप्ता, मनीषा रानी आदि रहीं।