बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में चयनित हुए जिले के 1437 अभ्यर्थियों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। एसपी ने इनकी 34 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में सीएम योगी और गृह मंत्री अमित शाह नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
शनिवार को बिजनौर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी चयनित अभ्यर्थियों और लखनऊ तक होने वाली इनकी सुरक्षित यात्रा में लगे पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बता दें कि रोडवेज की 34 बसों में सवार होकर लखनऊ पहुंचेगे। इन बसों को एसपी अभिषेक झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात विनय कुमार, सीओ संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।