फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खुद को घिरता देख फायरिंग कर फरार हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदक। चंदक पुलिस चौकी के नजदीक मेडिकल स्टोर में चोरी कर रहे पांच चोरों को लोगों ने घेर लिया। इस पर चोर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। उधर, पुलिस फायरिंग को निराधार बता रही है।

चंदक में बुडगरा रोड पर प्रशांत का मेडिकल स्टोर है। रात में करीब ढाई बजे पांच चोरों ने मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। आहट होने पर पड़ोसी ने दुकान स्वामी को फोन पर सूचना दी। दुकान स्वामी और मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए। लोगों के ललकारने पर चोरों ने फायरिंग कर दी और पीछे जंगल की ओर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोर गल्ले में रखे करीब तीन से चार हजार रुपए और एक पर्स ले गए। पर्स में एटीएम और अन्य कागज रखे थे। कुछ दवाइयां भी चोरों ने चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंद्र का कहना है कि चोरी का प्रयास हुआ है, लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। फायरिंग की बात निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें