फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी की टीम ने देखे गुलदार के पद चिह्न

विज्ञापन
मंडावर के ग्राम रतनपुर रियाया के जंगल में लगे गुलदार के पैरों के निशान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सामाजिक वानिकी की टीम ने देखे गुलदार के पद चिह्न
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र में गुलदार और हाथी के पैरों के निशान देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। सामाजिक वानिकी की टीम ने मुस्सेपुर पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण किया। टीम ने खेत में मिले पंजों के निशान को गुलदार के पंजे होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी के रेंजर अरविंद श्रीवास्तव, वन दरोगा नितीश कुमार के साथ सामाजिक वानिकी की टीम शुक्रवार को मुस्सेपुर पहुंची। टीम ने किसान बलराम सिंह के खेत और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर पंजों के निशान को देखकर गुलदार के पंजे होने की पुष्टि की। वन विभाग की टीम ने मुस्सेपुर नहर क्षेत्र का भी भ्रमण किया, जहां हाथी के पांव के निशान देखे गए थे। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी के रेंजर से एक माह से गुलदार के लगातार हो रहे हमलों और वन विभाग की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त की। वन रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्कता के साथ खेतों पर जाने की बात कही। वन विभाग अधिकारी ने क्षेत्र में गुलदार होने की पुष्टि की तथा पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने के प्रयास से भी अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गुलदार देखे जाने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें