फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुलाई से खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
छह जुलाई से खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के माध्यमिक विद्यालय छह जुलाई से खुलेंगे। शिक्षक स्कूल आएंगे। परंतु छात्र छात्राएं स्कूल नहीं आएंगे। स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई होगी। कक्षाओं में दाखिले कोरोना से बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए होंगे।
डीएम रमाकांत पांडेय द्वारा स्कूलों को निर्देश भेजे गए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन से माध्यमिक विद्यालय खुलने के बारे में आदेश आ गए हैं। विद्यालय छह जुलाई से तय समय पर खुलेंगे शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्कूल आएंगे। शिक्षक स्कूलों से ही ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। स्कूलों को कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम करने हैं। स्कूल के प्रवेश गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। स्कूल में दाखिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। शासनादेशों पर अमल कराना प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी है। बताया कि छह जुलाई के बाद स्कूलों को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक करके ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में बताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई 15 जुलाई से शुरू होगी
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन के 15 जुलाई से आनलाइन पढ़ाई शुरू करने के निर्देश हैं। इसके लिए प्रधानाचार्य को प्रत्येक कक्षा हेतु प्रतिदिन निर्धारित कक्षावार / विषयवार समयसारिणी बनाकर ऑनलाइन शिक्षण शुरू कराना है। सूत्रों के अनुसार शिक्षक अपने विषयों की रिकार्डिंग करके छात्रों के ग्रुप में अपलोड करेंगे। शिक्षक विषयवार पंजिका बनाएंगे। जिसमें शिक्षकों को यह अंकित करना है कि कालांशवार किस दिन क्या पढ़ाया है। प्रधानाचार्य को कक्षा के शत प्रतिशत छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें