फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ज्यादातर ट्रेनों में जून के प्रथम सप्ताह तक सीट हो गईं रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में जून के प्रथम सप्ताह तक आरक्षण नहीं मिल रहा है। गर्मियों की छुट्टियों में आवागमन के लिए आरक्षण कराने को स्टेशन आने वाले यात्री निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-लक्सर स्टेशन के बीच नजीबाबाद जंक्शन स्टेशन पर ठहराव के साथ दर्जनों यात्री ट्रेनें गुजरतीं हैं। रेलवे की ओर से 60 दिन की अवधि में आरक्षण दिया जा रहा है। जून के प्रथम सप्ताह तक लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में विभिन्न स्टेशनों के लिए यात्रियों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा। जैसे ही आरक्षण के लिए 61वें दिन ट्रेन खुलती है, कुछ समय बाद आरक्षण कोटा फुल हो जाता है। इससे यात्रियों को ग्रीष्म अवकाश में यात्रा संबंधित चुनौतियां से गुजरना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को सियालदाह एक्सप्रेस से अमृतसर और जम्मूतवी के लिए आरक्षण कराने आए सुदेश कुमार, सुचित्रा मालवीय, रोहिताश, विशंभर दत्त ने बताया जून के प्रथम सप्ताह तक आरक्षण फुल होने के कारण उन्हें अप्रैल के अंत और मई माह की तिथियों का आरक्षण नहीं मिल पाया। नजीबाबाद से गुजरने वाली कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस, कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन को छोड़कर अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण कोटा जून के प्रथम सप्ताह तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

सीएमआई आरके मीणा ने बताया लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में ग्रीष्म अवकाश को देखते हुए पहले से ही यात्रियों द्वारा आरक्षण कराया जा चुका है। रोजाना ट्रेन खुलती हैं तो अगले दिन का आरक्षण कोटा कुछ ही समय बाद फुल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें