फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव किवाड़ को सील किया

विज्ञापन
स्योहारा के गांव किवाड़ में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गांव किवाड़ को सील किया
विज्ञापन

स्योहारा। गांव किवाड़ में कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। गांव के सभी रास्ते बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए हैं।
क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आए 30 प्रवासी मजदूरों की 20 तारीख को कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेकर भेजे गए थे। जिसमें 29 प्रवासियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि महाराष्ट्र से आए गांव किवाड़ के रहने वाले प्रवासी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ महावीर सिंह सहित आला अधिकारी गांव पहुंच गए हैं। गांव के सभी रास्ते बल्ली लगा कर सील कर दिए गए हैं। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को लाउडस्पीकर द्वारा अनाउंस कर लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों को बताया गया है कि गांव को पूरी तरह से हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। गांव के रास्तों को बेरिकेट कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. ख़ालिद अख्तर ने बताया कि 30 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें एक की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है जांच लगातार चलती रहेगी।
विज्ञापन

115 कामगारों को होम क्वारंटीन किया
कोतवाली देहात। क्षेत्र कई गांव में विभिन्न राज्यों से पहुंचे 115 प्रवासी कामगारों को प्रारंभिक जांच के बाद होम क्वारंटीनन रहने को कहा गया।
थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद, श्यालूनंगला, करौंदा पच्दू, पित्तानहेडी जियां, करौंदा चौधर, मिलक कद्दूस, कस्बा कोतवाली देहात, मानपुर व शेखपुरा तुर्क आदि गांव में मुंबई, पुणे, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व देश के अन्य राज्यों से लौटकर आने का सिलसिला जारी है। इसके चलते शुक्रवार को लगभग 115 प्रवासी मजदूर पीएचसी कोतवाली देहात पहुंचे। पीएचसी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद सभी प्रवासी कामगारों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें