चांदपुर में निजी अस्पताल की ओटी सील करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग
बिजनौर, चांदपुर। स्वास्थ्य टीम ने नगर क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण कर दस अस्पतालों की ओटी सील की तथा दो को नोटिस जारी किया गया है।
नगर के अस्पतालों में आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए व अस्पतालों में बरती जा रही अनियमितताओं को देखते हुए उपजिलाधिकारी रितु रानी ने सोमवार को एसडीएम कक्ष में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की एक बैठक की। बैठक में एसडीएम रितु रानी के नेतृत्व में चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों का निरीक्षण के लिए टीम का गठन किया गया। उपजिलाधिकारी रितु रानी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी केपी सिंह ने पुलिस व टीम के साथ नगर क्षेत्र के करीब 13 अस्पतालों का निरीक्षण किया। जिसमें से 10 अस्पतालों की ओटी सीज की कार्रवाई की गई। दो अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया।
एक अस्पताल में व्यवस्था ठीक पाई गई। एसडीएम ने बताया कि अस्पतालों में बिना चिकित्सकों के आपरेशन करने की शिकायतें मिल रहीं थी। कुछ दिनों पूर्व अस्पतालों में जच्चा बच्चा की मौत की शिकायतें मिल रही थी। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अस्पतालों का निरीक्षण किया है। एसडीएम ने किया अवैध रूप से अस्पतालों का संचालन करने नहीं दिया जाएगा।