सार
जम्मूतवी से कोलकाता के बीच चलने वाली सियालदाह एक्सप्रेस 8 सितंबर से नजीबाबाद के चंदोक रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। ट्रेन को दोनों दिशा में दो मिनट का ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को सफर में बड़ी राहत मिलेगी।
यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब जम्मूतवी से कोलकाता के बीच चलने वाली सियालदाह एक्सप्रेस का ठहराव बिजनौर जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में चंदोक रेलवे स्टेशन पर भी मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को आठ सितंबर से नियमित रूप से यहां रोकने की अनुमति दे दी है।
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस (13151 अप) रात 9:32 बजे चंदोक रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली डाउन सियालदाह एक्सप्रेस (13152) सुबह 7:02 बजे यहां पहुंचेगी। दोनों दिशाओं से ट्रेन को दो-दो मिनट का ठहराव मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी कर संबंधित स्टेशनों को सूचना दी है। रेलवे का कहना है कि इस ठहराव से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें लंबी दूरी तय करने के लिए नजदीकी बड़े स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा।
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि चंदोक स्टेशन पर सियालदाह एक्सप्रेस का ठहराव लंबे समय से मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।