चांदपुर जलीलपुर क्षेत्र के गांव रायपुर खादर में फंसे ग्रामीणों को निकालकर बाहर लाएं एसडीआरएफ के
जलीलपुर। गांव मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर से एसडीआरएफ की टीम हटा दी गई। टीम हटाने का कारण पानी का कम होना बताया गया है।मंगलवार से जलीलपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में एसडीआरएफ की टीम लगी है। बृहस्पतिवार को भी नारनौर से पुलिस चौकी पांडवनगर तक एसडीआरएफ की मोटरबोट ग्रामीणों को आवागमन करा रही हैं।
पुलिस चौकी से अपने गांव तक ग्रामीण ट्रैक्टर या पैदल आ जा रहे हैं। सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित गांव रायपुर खादर व मीरापुर सीकरी से एसडीआरएफ की टीम को हटा लिया गया है। बृहस्पतिवार को इन दोनों गांव में कोई रेस्क्यू नहीं किया गया। एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर चरण सिंह ने बताया कहीं कहीं सड़क पर पानी कम है, जिसके कारण मोटरबोट नहीं चल सकती है। रायपुर खादर के पूर्व प्रधान करतार सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि कहीं पानी कम है तो कहीं इतना ज्यादा है, जिसमें ट्रैक्टर निकालना मुश्किल है। हरविंद्र सिंह ने बताया कि जलीलपुर से सलेमपुर जाने वाली सड़क पर पानी कम हो सकता है, लेकिन मीरापुर सीकरी की आबादी में अधिक पानी है। मीरापुर सीकरी की ज्यादा आबादी मुख्य सड़क से दूर है। आबादी में फंसे लोगों को मदद की जरूरत है।